Saturday, September 8, 2012



नंदी फाउण्डेषन का अनुबंध समाप्त किया जाए-श्रीमती आचार्य

बीकानेर, 8 सितम्बर। वार्ड 17 की पार्षद तथा जिला पोषाहार समिति की सदस्या राज कुमारी आचार्य ने आचार्योंं की घाटी के नीचे स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, तेलीवाड़ा में गत 1 सितम्बर को पोषाहार की आकस्मिक जांच में पाई गई कमियों का निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कलक्टर डॉ पृथ्वीराज एवं जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी सचिव को सौंपकर इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
श्रीमती आचार्य ने बताया कि उन्होंने 1 सितम्बर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, तेलीवाड़ा में विद्यार्थियों को दिए जाने पोषाहार का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान पोषाहार की गुणवत्ता और वितरण में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आई थीं। इसकी रिपोर्ट तथा पोषाहार वितरण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने जिला प्रषासन से मांग की है। उन्होंने कहा है कि नंदी फाउण्डेषन का अनुबंध समाप्त किया जाए, क्योंकि इसकी अनियमितता की विभिन्न षिकायतें मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया है कि पूर्व की भांति पोषाहार विद्यालयों में ही बनाया जाए। जिससे बच्चों को गुणवत्तायुक्त तथा ताजा भोजन मिल सके। श्रीमती आचार्य ने कहा है कि जिला षिक्षा अधिकारी (प्राषि) द्वारा हाल ही में मिली अनियमितताओं के बाद नंदी फाउण्डेषन के कॉर्डिनेटर को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं है। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाली संस्था के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।



बीकानेर, 2 सितम्बर। नगर निगम के महापौर भवानी शंकर शर्मा ने रविवार को वार्ड 17 में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान पार्षद राज कुमारी आचार्य के नेतृत्व में महापौर का स्वागत किया गया।
श्रीमती आचार्य ने बताया कि महापौर ने नगर निगम द्वारा वार्ड क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक बैदों के चौक स्थित सर्किल में लगभग 1 लाख रूपये की लागत से करवाए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति को देखा। आचार्य ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को आने वाली परेषानियों के निराकरण के लिए सर्किल की चौकी पर सीसी ब्लॉक के निर्माण तथा चौकी की मरम्मत का कार्य हाल ही में करवाया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड क्षेत्र में महापौर द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 8 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से बैदों के चौक स्थित चौकी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा भट््ठडों के चौक स्थित आंचलिया फलसा में सीसी ब्लॉक का कार्य, डॉ एम सी मारू से घर से अजित फाउण्डेषन तक सड़क का पुनर्निमाण एवं षिवचन्द भोजक के मकान से हर्षों की ढलान तक नाली निर्माण का कार्य भी स्वीकृत किया गया है, जिसे भी शीघ्र ही प्रारम्भ करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
श्रीमती आचार्य ने बताया कि बैदों के बाजार के व्यापारियों ने महापौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा निर्माण कार्य करवाने के लिए आभार जताया। साथ ही व्यापारियों ने सर्किल पर लाईट की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा सर्किल पर टिनषेड लगवाने की मांग की। इस दौरान महापौर ने सेवग जी की दुकान से महावीर जैन मंदिर, आचार्य चौक तथा नाईयों की गली की क्षतिग्रस्त सड़क का अवलोकन किया। पार्षद ने दोनों सड़कों को शीघ्र दुरूस्त करवाने की मांग की। जिसके संबंध में महापौर ने इन दोनों सड़कों को सार्वजनिक निर्माण विभाग या नगर निगम के माध्यम से शीघ्र ही रिकारपेट करवाने का आष्वासन दिया। बैदों के बाजार स्थित पानी की प्याऊ के क्षतिग्रस्त पाइपलाईन को ठेकेदार गिरिराज व्यास द्वारा अपने खर्च पर मरम्मत करवाने के आष्वासन पर पार्षद ने धन्यवाद दिया।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष एडवोकेट जुगल किषोर व्यास, ललित कुमार माली, बैजनाथ आचार्य, विजय मुंधड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, महावीर अग्रवाल, श्री वल्लभ व्यास, बूला महाराज, मदन आचार्य, उमेष अग्रवाल सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।


जिला पोषाहार समिति की सदस्य और पार्षद राज कुमारी आचार्य ने पोषाहार का किया आकस्मिक निरीक्षण
मिली कईं अनियमितताएं, जिला प्रषासन को करवाएंगे अवगत

बीकानेर, 1 सितम्बर। वार्ड 17 की पार्षद और जिला पोषाहार समिति की सदस्य राज कुमारी आचार्य ने शनिवार को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मिल का आकस्मिक निरीक्षण किया। पोषाहार गुणवत्तायुक्त न पाए जाने पर उन्होंने जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इससे अवगत करवाया।
श्रीमती आचार्य ने बताया कि बीकानेर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नवनीत आचार्य, शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल व्यास, वार्ड 17 के कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट जुगल व्यास, यूथ वार्ड अध्यक्ष अविनाष आचार्य एवं महासचिव योगेन्द्र आचार्य और विद्यार्थियों के अभिभावकों के दल ने स्कूल के पोषाहार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुचित्रा राठौड़ ने बताया कि 31 अगस्त को स्कूली बालकों के लिए पोषाहार प्राप्त नहीं हुआ जबकि शनिवार को पोषाहार के निर्धारित समय 3 बजे तक पोषाहार उपलब्ध नहीं करवाया गया। निरीक्षण दल ने पहुंचने पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में लगभग 4 बजे पोषाहार पहुंचा। पार्षद सहित प्रतिनिधिमण्डल के सभी सदस्यों ने पोषाहार को चखकर इसकी गुणवत्ता की जांच की। श्रीमती आचार्य ने बताया कि जांच के दौरान चपातियां कच्ची अथवा जली हुई थीं। प्रधानाध्यापिका ने मीनू में आलू-मटर की सब्जी पकाया जाना बताया जबकि सब्जी में केवल आलू ही पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकन 59 विद्यार्थियों का था जिसमें से शनिवार को 40 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। इनमें से पांच-सात बच्चों ने पोषाहार को खाने का प्रयास किया लेकिन वे इसे खा नहीं पाए।
श्रीमती आचार्य ने बताया कि निर्धारित मानदण्ड के अनुसार सप्ताह में दो बार दो दिन फल वितरण का प्रावधान भी है लेकिन प्रधानाध्यापिका के रिकॉर्ड के अनुसार सप्ताह में केवल एक दिन फल वितरित करना पाया गया। मानदण्ड के अनुसार इन फलों में सेव, केला अथवा अन्य मौसमी फल दिया जाने का प्रावधान है लेकिन स्कूल की छात्राओं ने बताया कि पिछल कईं सप्ताह से फल के रूप में नाषपती का वितरण किया जा रहा है। यह भी कईं बार गली-सड़ी होती है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों के पोष्टिक आहार के लिए जो व्यवस्था की गई है उसमें संबंधित एजेंसी द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घटिया स्तर का पोषाहार वितरित किया जा रहा है। आचार्य ने बताया कि जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला षिक्षा अधिकारी (प्राषि) को मामले से अवगत करवाकर इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।
यूथ कांग्रेस जिलेभर में चलाएगा अभियान
प्रतिनिधिमण्डल में सम्मिलित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत आचार्य ने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा जिला पोषाहार समिति की सदस्य राज कुमारी आचार्य के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के इस अभियान को पूरे जिले में चलाया जाएगा। नवनीत आचार्य ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध करवाने के लिए इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में किसी स्तर पर बरती जाने वाली लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और जिला स्तरीय अधिकारियों को इससे अवगत करवाया जाएगा।